Kaleja Thanda Hona Muhavara Meaning in Hindi
इस मुहावरे का प्रयोग ऐसी परिस्थिति किया जाता है जब कोई सुखद समाचार सुनने के पश्चात किसी के हृदय को संतोष की प्राप्ति हो। तब कहा जाता है कि उस व्यक्ति का कलेजा ठंडा हो गया है।
कलेजा ठंडा होना मुहावरे का मतलब होता है : संतोष की प्राप्ति होना
(Sentence) वाक्यों में प्रयोग :
1. जैसे ही माता ने अपने बच्चों की सलामती की खबर सुनी उसका कलेजा ठंडा हो गया।
2. अब तो उसने वैसा ही किया है जैसा तुमने कहा था अब तो तुम्हारा कलेजा ठंडा हो गया होगा।
3. जैसे ही राम के बनवास जाने की खबर कैकई की दासी मंथरा ने सुनी उसका कलेजा ठंडा हो गया।
4. जब तक फौज हमारे देश की तरफ बुरी नजर रखने वालों का सफाया ना कर दे तब तक हमारा कलेजा ठंडा नही होगा।
5. वो सदा तुम्हारी उंगलियों पर नाचता रहेगा तभी तुम्हारा कलेजा ठंडा होगा क्या?
