प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत, सरकार ने अनिवार्य ईकेवाईसी को पूरा करने की अपेक्षा रखी है। यदि किसानों ने अभी तक अपना e-KYC नहीं कराया है, तो वे अपना KYC करवा सकते हैं। हालांकि, कुछ किसानों को अभी तक KYC करने से वंचित होना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए, इस लेख से उन्हें जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हमारे ब्लॉग पर आप PM Kisan स्थिति/पंजीकरण संख्या खोजें, ऑनलाइन सुधार, PM Kisan ऑनलाइन रिफंड, PM Kisan e-KYC के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की जानकारी
| लेख का नाम | PM Kisan E KYC कैसे करें |
| योजना का नाम | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
| विभाग का नाम | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| पीएम किसान योजना की घोषणा किसने की? | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी |
| पीएम किसान योजना का लाभ | 2000 रुपए की 3 किस्तों में 6 हजार रुपए सालाना प्रदान करना |
| पीएम किसान योजना आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov |
PM Kisan e-KYC कैसे करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। पीएम-किसान पोर्टल पर OTP आधारित eKYC उपलब्ध है। किसान भाई निकटतम सीएससी केंद्रों से भी बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
आप भी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) ई-केवाईसी कर सकते हैं।
- आपको ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फॉर्मर सेक्शन में आपको ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस ई-केवाईसी पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर एंटर करना होगा।

- इसके बाद आपको इमेज कोड एंटर करके सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा और ओटीपी फिल करना होगा।

- इसके बाद यदि आपके सभी विवरण पूरी तरह से वैध होते हैं, तो आपकी ईकेवाईसी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, और उसके बाद आप आसानी से 14वीं किस्त प्राप्त कर सकते हैं।
बताया जाता है कि हाल ही में PM किसान की 13वीं किस्त जारी की गई, लेकिन इसका लाभ कई सारे किसानों को नहीं मिला, क्योंकि उन्होंने अपनी PM किसान KYC पूरी नहीं की थी। अगर आप भी उन किसानों की सूची में शामिल हैं, तो आपको अपनी KYC जल्द से जल्द करवानी चाहिए।
इस तरह से आप अपना PM Kisan e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके इससे जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।