कृष्ण कहने से तर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा।।
बड़ी मुश्किल से नर तन मिला,
क्या पता फिर किधर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा,
कृष्ण कहनें से तर जाएगा।।
होगी घर घर में चर्चा तेरी,
जिस गली से गुजर जायेगा,
पार भव से उतर जायेगा,
कृष्ण कहनें से तर जाएगा।।
सब कहेंगे कहानी तेरी,
काम ऐसा जो कर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा,
कृष्ण कहनें से तर जाएगा।।
उसके आगे तू झोली फैला,
दाता झोली को भर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा,
कृष्ण कहनें से तर जाएगा।।
कृष्ण कहने से तर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा।।
ये भी देखें – लगन तुमसे लगा बैठे।
https://youtu.be/F6tp9bsrDUE